रुद्रपुर। शनिवार देर रात किलपुरा रेंज की टीम रेंज अधिकारी जीवन चन्द्र उप्रेती के नेतृत्व में गश्त पर थी। टीम को एक बेंत से भरा वाहन बंजारी मार्ग से आती दिखाई दिया। जिसे रोकने पर चालक उतरकर फरार हो गया। टीम ने बेंत से भरी पिकअपको रेंज परिसर किलपुरा ले आई।
तराई पूर्वी वन प्रभाग के किलपुरा के जंगल में स्थित नदी नालों किनारे काफी मात्रा में बेंत होती है। जिस पर तस्करों की नजर रहती है। बेंतत का उपयोग फर्नीचर बनाने में किया जाता है। यहां से बेंत बरेली ले जाई जाती है। रेंजर जीवन चंद्र उप्रेती ने बताया कि तस्करों की तलाश की जा रही है। जंगल से अवैध कारोबार किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात कही है। पिकअप पकड़ने वाली टीम में वन दरोगा खीमानंद आर्य, हेमंत कुमार, लाल सिंह बिष्ट, मुजाहिद हुसैन, हरीश चौंसाली, हीरा बल्लभ मौजूद रहे।

 

 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share