नई टिहरी। मतदान संपन्न होने के बाद जनपद टिहरी गढ़वाल की 6 विधानसभाओं के 38 उम्मीदवारों का भविष्य ईवीएम में कैद हो गया है। अब 10 मार्च को चुनाव गणना पर ही 6 विधानसभा के सरताजों के नाम का ऐलान होगा। मतगणना तक सभी उम्मीदवार अपने पक्ष में मतों के गुणा-भाग में व्यस्त नजर आयेंगे।
टिहरी जिले में टिहरी सीट पर 7, नरेंद्रनगर सीट पर 6, प्रतापनगर सीट पर 6, धनोल्टी सीट पर 7, घनसाली सीट पर 7 और देवप्रयाग सीट पर 5 उम्मीदवार मैदान में हैं। टिहरी सीट पर भाजपा से प्रत्याशी किशोर उपाध्याय, पूर्व मंत्री दिनेश धनै और सिटिंग विधायक रहे व कांग्रेस के प्रत्याशी डा़धन सिंह नेगी की साख दाव पर है। यूकेडी की उर्मिला महर और आप के त्रिलोक नेगी भी मैदान में रहे हैं। नरेंद्रनगर में भाजपा प्रत्याशी मंत्री सुबोध उनियाल और कांग्रेस प्रत्याशी ओम गोपाल रावत के लिए भी प्रतिष्ठा का सवाल बना हुआ है। आप की पुष्पा रावत, यूकेडी के सरदार सिंह पुंडीर, सीपीआई के जगदीश और उजपा के रणवीर सिंह भी मैदान में जोर आजामाइश में रहे। प्रतापनगर सीट पर कांग्रेस के विक्रम सिंह नेगी और भाजपा के विजय पंवार के बीच एक बार फिर मुकाबला है। धनोल्टी में भाजपा के प्रीतम पंवार और कांग्रेस के जोत सिंह बिष्ट के बीच ही भाजपा के बागी महावीर रांगड़ जोर आजमाइश में हैं। घनसाली सीट पर भाजपा के शक्ति लाल शाह, कांग्रेस के धनी शाह और कांग्रेस के बागी भीम लाल आर्य ने भी पूरा जोर दिखाया है। देवप्रयाग सीट पर कांग्रेस के मंत्री प्रसाद नैथानी, यूकेडी के दिवाकर भट्ट और भाजपा प्रत्याशी विनोद कंडारी के लिए भी प्रतिष्ठा का सवाल बना हुआ है।

 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share