चम्पावत। चम्पावत में चार आंतरिक सड़कें बंद चल रही हैं। बीते चार फरवरी को बर्फबारी की वजह से चारों सड़कें बंद चल रही है। इस वजह से इन सड़कों से जुड़े ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। परेशान ग्रामीणों ने शीघ्र सड़क खोलने की मांग की है। चम्पावत जिले की चार सड़कें बीते चार फरवरी को हुई बर्फबारी के बाद से ही बंद चल रही हैं। इस वजह से यहां के ग्रामीणों को तमाम तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यहां के ग्रामीणों को लंबी पैदल दूरी तक कर बाजार पहुंचना पड़ रहा है। जिला आपदा नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के मुताबिक बगोटी-डुंगरालेटी, डुंगराबोरा-चकसिलकोट, किमतोली-खतेड़ा और मडलक-सेलपेड़ू सड़क में बुधवार को भी यातायात सामान्य नहीं हो सका। बताया कार्यदायी संस्था लगातार सड़क खोलने का प्रयास कर रही हैं।

 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share