देहरादून। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, आढ़त बाजार देहरादून के तत्ववाधान मे फाल्गुन की संग्रान्द एवं बाबा अजीत सिंह जी का जन्म दिवस श्रद्घा पूर्वक कथा कीर्तन के रूप मे मनाया गया।प्रात रू नितनेम के पश्चात भाई अमनदीप सिंह ने आसा दी वार का शबद सच्चे साहिबा क्या नहीं घर तेरे़.,भाई सतवंत सिंह ने शबद फाल्गुन आनन्द उपारजना हर सजन प्रगटे आये़़क,का गायन कर संगत को निहाल किया। श्री अखंड पाठ के भोग डाले गये। हैड ग्रंथी भाई शमशेर सिंह ने कहा कि फाल्गुन महीने मे लोग होली का त्यौहार मनाते है। गुरु साहिब जी समझाते है कि जिनके मन मे प्रभु निवास करता है उन के मे हमेशा आनंद बन जाता है। प्रभु के साथ साध संगत जोड़ती है एवं हमारे मन मे शांति आ जाती है। उन्होंने बाबा अजीत सिंह के जीवन पर भी प्रकाश डाला। मंच का संचालन सेवा सिंह मठारु ने किया। कार्यक्रम के पश्चात संगत ने लंगर प्रसाद छका। इस अवसर पर प्रधान गुरबक्श सिंह राजन, महासचिव गुलजार सिंह, उपाध्यक्ष चरणजीत सिंह चन्नी, कोषाध्यक्ष मंजीत सिंह, सतनाम सिंह, अमरजीत सिंह, राजिंदर सिंह राजा आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम मे कोविड सरकारी गाइड लाइन का पूर्ण रूप से पालन किया गया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share