रुद्रप्रयाग। जिले में चुनाव को सफल सम्पादित करने की अहम जिम्मेदारी निभाने वाले जिला निर्वाचन अधिकारीध्जिलाधिकारी मनुज गोयल और पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल ने सुबह ही मतदान किया। उन्होंने पहले वोट दिया और इसके बाद अपनी जिम्मेदारी निभाई। जिलाधिकारी मनुज गोयल ने सुबह बेला खुरड़ पोलिंग बूथ पर मतदान किया। उन्होंने लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार किया और बारी आने पर वोट दिया। वहीं पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल ने पशु चिकित्सालय पोलिंग बूथ पर लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार किया। करीब 15 मिनट इंतजार करने के बाद एसपी ने वोट दिया। इसके बाद डीएम-एसपी पूरे जनपद में देर शाम तक भ्रमण करते रहे।

 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share