पिथौरागढ़। वंचित राज्य आंदोलनकारियों ने चिन्हींकरण की कार्रवाई करने की मांग की है। वंचित राज्य आंदोलनकारी संगठन की जिलाध्यक्ष उमा पाण्डेय की अध्यक्षता में बैठक हुई। कहा कि उत्तराखण्ड राज्य गठन आंदोलन के दौरान कई लोगों ने अपना योगदान दिया। वंचित राज्य आंदोलनकारियों को उनका हक मिलना चाहिए। महामंत्री जगदीश जोशी ने कहा कि 22 साल बाद भी राज्य आंदोलन में जेल गए, लाठी-डंडे खाए राज्य आंदोलनकारियों को प्रदेश सरकार चिन्हित नहीं कर पाई है। कहा कि वंचित राज्य आंदोलनकारियों को उनका सम्मान मिलना चाहिए। इस दौरान उपाध्यक्ष गोविंद सिंह बोहरा,राजेंद्र पाण्डे,भगवती पुनेठा सहित अन्य मौजूद रहे।

 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share