काशीपुर। भीम आर्मी ने शिक्षा मंत्री के भाई और उसके साथ अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। एसएसपी को दिए ज्ञापन में भीम आर्मी जिलाध्यक्ष अजय गौतम ने आरोप लगाया कि 13 फरवरी को शिक्षा मंत्री के भाई अपने तीन चार साथियों के साथ केलाखेड़ा निवासी जितेंद्र सिंह के घर में घुस गए और भाई के पक्ष में मतदान करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर गाली गलौज की गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था । कहा कि 3 दिन होने के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। उन्होंने शीघ्र गिरफ्तारी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

 

 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share