चम्पावत। आम आदमी पार्टी की जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया है। दीपक जोशी उर्फ शक्ति को कार्यकारी जिलाध्यक्ष बनाया गया है। जबकि नवीन पंत को जिला महामंत्री का दायित्व दिया गया है। आप के चम्पावत विधान सभा प्रत्याशी मदन सिंह महर ने बताया कि पार्टी की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। उन्होंने बताया कि दिनेश रावत को जिला संगठन मंत्री, नारायण सिंह गैंड़ा को जिला महामंत्री, संजीव गड़कोटी को जिला प्रवक्ता, बसंत पुनेठा को वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष, गोविन्द महर व कमल सिंह बिष्ट को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा ललित चौधरी को यूथ जिलाध्यक्ष, राहुल देउपा को जिला महामंत्री, उमेश गोबाड़ी को जिला उपाध्यक्ष, जगदीश चंद्र व शुभम कुमार को यूथ विधानसभा अध्यक्ष, गौरव जोशी को जिला महामंत्री, सुन्दर सिंह महर को तामली मंडल अध्यक्ष और जगदीश को तामली का यूथ मंडल अध्यक्ष बनाया गया है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share