काशीपुर। साइबर ठग ने एक व्यक्ति से ओटीपी पासवर्ड पूछ कर उसके खाते से घ्61346 ठग लिया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वैशाली कलोनी निवासी धीरज सिंह पुत्र दयाल सिंह ने पुलिस को तहरीर सौंपी। बताया कि बीती 21 अक्टूबर को उसने अपने पेटीएम अकाउंट से विद्युत विभाग का घ्112700 का बिल जमा कराया। लेकिन नेट ठीक से ना चलने के कारण उसने पैसा 4 बार ट्रांसफर कर दिया। जहां 338100 रुपए अधिक जमा हो गया। जिस पर उन्होंने गूगल पर सर्च करके एक नंबर निकाला। जिसमें उसने एनी ऐप को डाउनलोड करने की बात कही और कहा कि आपके पैसे वापस आ जाएंगे। जिसके बाद भी पैसे वापस नहीं आए। तब उन्होंने उसको दोबारा फोन किया। जिस पर उसने कहा कि आपका पैसा ट्रांसफर नहीं हो पा रहा है। आप अपना पैन नंबर, आधार नंबर व खाता नंबर भी बताएं। तब पैसा आएगा। जिसके बाद साइबर ठग ने भी उनके खाते से घ्61346 निकाल लिया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर अज्ञात ठग के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share