रुद्रपुर। गदरपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न पोलिंग बूथों पर वोट डालते हुए ली गई फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने के आरोप में निर्वाचन आयोग की शिकायत पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक विजेंदर शाह ने कहा सोमवार को गदरपुर वार्ड नंबर 10 निवासी साहिल गुंबर पुत्र ष्ण कुमार, विक्रमजीत सिंह, वार्ड नंबर एक निवासी साबेज पुत्र जमील, मोहम्मद रिजवान पुत्र इंतखाब हुसैन तथा गौरव पुत्र सतीश कुमार अपने- अपने क्षेत्र के मतदान केंद्र से वोट डालते हुए फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। निर्वाचन आयोग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अपने-अपने संबंधित पीठासीन अधिकारियों के माध्यम से थाने में तहरीर दी। तहरीर के आधार पर उप निरीक्षक सुनील सुतेड़ी, उप निरीक्षक प्रकाश रमेश बेलवाल, उप निरीक्षक कुसुम रावत ने मामले की विवेचना कर इन चारों के खिलाफ धारा 128 लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950, 1951 तथा 1989 में मतदान की गोपनीयता भंग करने का मुकदमा दर्ज किया है। इधर, दिनेशपुर में भी निर्वाचन आयोग की शिकायत पर पुलिस ने जांच कर रोहित मंडल के खिलाफ मतदान की गोपनीयता भंग करने का मुकदमा दर्ज किया है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share