बागेश्वर। कॅरियर मार्गदर्शन एवं परामर्श प्रकोष्ठ के तत्वाधान में राइंका मंडलसेरा में करियर एवं गाइडेंस कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान बालिकाओं को विविध जानकारियां दी गई। विद्यालय प्रांगण में आयोजित समारोह में कार्यक्रम समन्वयक इंद्रा धपोला ने ईश वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रधानाचार्य ड। केवलानंद कांडपाल ने दीप जलाया। बालिकाओं से अपना विजन स्पष्ट करके मिशन मोड में काम करने को कहा। इंद्रा धपोला ने बालिकाओं के विकास के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। कहा कि बेहतर भविष्य के लिए आवश्यक है कि बालिकाएं रुचि के अनुसार अपने करियर का तलाश करें। इस दौरान निरंजन कुमार चौधरी, नारायण गिरी, खुशहाल सिंह मर्तोलिया, दरवान राम, शिवानंद दुबे, रामकिशन, भवानी जोशी आदि उपस्थित थे। इस दौरान विद्यालय की 79 बालिकाओं ने जानकारी प्राप्त की।

 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share