चमोली। आगामी 14 फरवरी को होने वाले विधान सभा चुनाव प्रचार के अंतिम दिन प्रत्याशियों ने यहां अपनी पूरी ताकत झोंक दी। कर्णप्रयाग विधान सभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अनिल नौटियाल के समर्थन पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व सीएम ड रमेश पौखरियाल निशंक ने माईथान में चुनावी सभा को संबोधित करते हुये कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार ही क्षेत्र का सर्वांगीण विकास कर सकती है, विधायक सुरेन्द्र सिंह नेगी ने कहा कि राज्य एवं केंद्र की सरकार ने एतिहासिक कार्य किये है। प्रत्याशी अनिल नौटियाल ने क्षेत्र के विकास के लिए सदा तत्पर रहने की बात कही। इस मौके पर भाजपा जिला प्रभारी विजय कपरवान, जिला महामंत्री समीर मिश्रा, प्रमुख शशि सोरियाल, धन सिंह नेगी आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। वही दूसरी ओर कांगे्रस प्रत्याशी मुकेश नेगी ने गैरसैंण में डोर टू डोर प्रचार कर कहा कि कांग्रेस पार्टी सत्ता में आने पर गैरसैंण को स्थाई राजधानी बनाएंगी। इस मौके पर बीसीसी अध्यक्ष केएस बिष्ट, पूर्व दर्जाधारी सुरेन्द्र बिष्ट, नगर अध्यक्ष सुरेन्द्र बिष्ट, नपंअ पुष्कर सिंह रावत आदि थे। निर्दलीय मदन भंडारी, निर्दलीय बलवंत नेगी सहित अन्य प्रत्याशियों ने भी प्रचार के अंतिम दिन अपने पक्ष में मतदान करने के लिए जनता से गुजारिश की।

 

 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share