रुद्रपुर। किच्छा राष्ट्रीय मार्ग के पास आरके ढाबा के सामने वीरेंद्रनगर में पुलिया के नीचे में 65 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। शव पानी में डूबा हुआ था। मृतक की शिनाख्त रामपाल सिंह पुत्र नत्थूलाल निवासी ग्राम जमौर भिलईया, खटीमा हाल निवासी उत्तरांचल कलोनी दड़हा, सितारगंज के रूप में हुई। पुलिस ने मौत का कारण जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
रामपाल सिंह 10 फरवरी से घर से लापता थे। उनके पुत्र धर्मेंद्र सिंह ने गुरुवार को ही अपने पिता की गुमशुदी दर्ज कराई थी। गुरुवार को मृतक के पुत्र को शव होने की जानकारी मिली। शव की शिनाख्त करते हुए उन्होंने पुलिस को सूचना दी। एसआई गंगा सिंह गौला पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसआई ने बताया कि शव पुलिया के नीचे पानी में डूबा हुआ था। चार-पांच दिन पुराना हो सकता है। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ हो पाएगा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share