नैनीताल। भवाली में पार्टियों में चुनाव नजदीक आने के साथ फेरबदल का शिलशिला जारी है। नगर में पीसीसी सचिव खष्टी बिष्ट द्वारा तिरछाखेत मे जनसभा की गई। इस दौरान भाजपा की पूर्व जिला महामंत्री माया पन्त ने महिला समूहों की सैकड़ों महिलाओं के साथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। जिसके बाद सभी ने कांग्रेस प्रत्याशी संजीव के लिए वोट की अपील की गई। माया पंत ने कहा कि संजीव आर्य को वह बेटा कहती है। और उन्हीं के लिए वह अपनी महिला समूहों की महिलाओं के साथ कांग्रेस में आई हैं। क्योंकि उन्होंने महिला समूह के महिलाओं के उत्थान के लिए काफी कुछ किया है। वही उन्होंने खष्टी बिष्ट का भी आभार प्रकट किया। खष्टी बिष्ट ने बताया भाजपा की पूर्व जिला महामंत्री माया पन्त ने अपनी समूहों की सैकड़ों महिलाओं के साथ कांग्रेस ज्वाइन की है। माया पन्त के साथ सुनीता देवी, पूजा आर्या, ममता देवी, पिंकी, निशा आर्य, रेखा आर्य, उमा देवी, रेवती देवी, पदमा देवी, खष्टी देवी, जानकी देवी, मालती देवी, चंपा देवी, ललिता, ज्योति, निशा आर्या, गंगा देवी, चंद्रा आर्य सुनीता समेत कई महिलाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ली।

 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share