पिथौरागढ़। भाजपा प्रत्याशी फकीर राम टम्टा ने गणाई क्षेत्र के बांसपटान, चोड़ागोल्थी, टुपरौली सहित कई गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए अपने पक्ष में वोट मांगे। कहा भाजपा के शासन में देश व प्रदेश विकास के पथ पर आगे बढ़ा है। पीएम मोदी के नेतृत्व में पूरे विश्व में देश का मान बढ़ा है। कहा फिर से भाजपा सत्ता में आएगी। उन्होंने भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share