श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विवि की गत छह फरवरी को आयोजित प्री-पीएचडी प्रवेश परीक्षा की उत्तर कुंजी विवि की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। प्री-पीएचडी प्रवेश परीक्षा के कोर्डिनेटर प्रो़ अनिल नौटियाल की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि प्रवेश परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अपने-अपने विषय के सही उत्तरों के विकल्प देख सके हैं। यदि कोई अभ्यर्थी किसी विषय में अपनी आपत्ति दर्ज कराना चाहते हैं तो वह 17 फरवरी प्रातरू 10 बजे से 20 फरवरी सायं पांच बजे तक कोर्डिनेटर प्रवेश परीक्षा सेल के ईमेल पर साक्ष्य सहित प्रस्तुत कर सकते हैं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share