झबरेड़ा हरिद्वार
एसएसपी हरिद्वार द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में आज दिनांक 11-09-24 को एम्बिशन कॉलेज झबरेड़ा व इण्टर कॉलेज झबरेड़ा में 9 से 12 तक के बच्चों को जागरुकता प्रोग्राम के तहत कानून, साइबर क्राइम तथा यातायात नियमों की जानकारी दी गयी। छुट्टी के समय संदिग्ध सत्यापन की कार्यवाही करते हुए क्षेत्र में ठेली/रेड़ी तथा बाहरी व्यक्तियों द्वारा सत्यापन न कराए जाने पर 17 चालान से 4250 रुपये वसूले गए। 02 किरायदारों का सत्यापन किया गया।
