हरिद्वार-उत्तराखण्ड शासन ने हरिद्वार जिला पूर्ति अधिकारी तेजबल सिंह और क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी रवि सनवाल को स्थानांतरित कर दिया है। तेजबल सिंह को हरिद्वार से जिला पूर्ति अधिकारी के पद पर उद्यम सिंह नगर जबकि रवि सनवाल को क्षेत्रीय अधिकारी के पद से हटाते हुए मुख्यालय अटैच किया गया है फिलहाल हरिद्वार में जिला पूर्ति अधिकारी की ज़िम्मेदारी श्याम आर्य को दी गई है। आदेश उत्तराखण्ड के प्रमुख सचिव द्वारा किए गए है। गौरतलब है कि पिछले लंबे समय से फेयर प्राइस शॉप डीलर फैडरेशन द्वारा अधिकारियों के खिलाफ मोर्चा खोल रखा था। स्थानांतरण को उससे जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि अनियमिताओं को लेकर कुछ डीलरों के खिलाफ भी विभागीय जांच चल रही है।
