*केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तीन दिन के भीतर 90 करोड़ रुपये में से प्रथम किश्त के रूप में 25 करोड़ रुपये शीघ्र राज्य को उपलब्ध कराने का दिया भरोसा*

देहरादून, 01 मार्च। प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने आज जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से भेंट के दौरान कृषि मंत्री गणेश जोशी ने ज्ञापन सौंपते हुए अवगत कराया कि विगत माह गौचर, चमोली में आयोजित किसान संवाद कार्यक्रम में प्रदेश के लिए घेरबाड़ योजना अंतर्गत 90 करोड़ रुपये की धनराशि की घोषणा की गई थी। उन्होंने केंद्रीय मंत्री से अनुरोध किया कि उक्त धनराशि को शीघ्र अवमुक्त किया जाए, जिससे योजना का लाभ किसानों को समय पर मिल सके।

इस पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आश्वस्त किया कि तीन दिन के भीतर घोषित 90 करोड़ रुपये में से प्रथम किश्त के रूप में 25 करोड़ रुपये शीघ्र राज्य को उपलब्ध करा दिए जाएंगे।

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने इस आश्वासन के लिए केंद्रीय मंत्री का आभार व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने केंद्रीय मंत्री को आगामी चारधाम यात्रा के दौरान बद्रीनाथ मंदिर एवं केदारनाथ मंदिर के दर्शन हेतु उत्तराखंड आने का आमंत्रण भी दिया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share