हरिद्वार*

दिनांक 13 फरवरी 2026 को यातायात निदेशालय के निर्देशानुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार महोदय के मार्गदर्शन तथा पुलिस अधीक्षक यातायात महोदय के पर्यवेक्षण में पुलिस उपाधीक्षक यातायात महोदय द्वारा यातायात पुलिस की टीम गठित की गई जिनके द्वारा सड़क सुरक्षा – जीवन रक्षा माह के अंतर्गत एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान Ad Tsi प्रदीप कुमार सिंह, कांस्टेबल दीपक चमोली के द्वारा कंपनी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को यातायात नियमों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।

इस अवसर पर कर्मचारियों को—
1. दोपहियावाहन चलाते समय हेलमेट पहनने
2. कोहरे के समय रिफ्लेक्टर बेल्ट का प्रयोग करने
3. वाहन को निर्धारित यातायात नियमों के अनुरूप सुरक्षित रूप से चलाने
4. सड़क पर स्वयं एवं अन्य राहगीरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर ऑडियो-वीडियो माध्यम से विस्तृत जानकारी दी गई।
5. अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ट्रैफिक साइन ट्रैफिक सिग्नल लाइट गोल्डन ऑवर गुड्स सेमीरिटन आदि अनेक विषयों पर महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

VLCC कंपनी सिडकुल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा उक्त जानकारी को अत्यंत उपयोगी एवं जीवन रक्षक बताते हुए यातायात नियमों का पूर्ण पालन करने का संकल्प लिया गया तथा हरिद्वार यातायात पुलिस टीम का प्लांट हेड दीपेश बिष्ट द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share