खानपुर हरिद्वार
*जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर थाना खानपुर में भारतीय सेना के समर्थन व हौंसला अफजाई के परिप्रेक्ष्य में शांति समिति बैठक का आयोजन*
मा0 मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड द्वारा जनपदों में शांति समिति की बैठकें आयोजित करने के निर्देशित किया गया है।
इस क्रम में दिनांक 13.05.2025 को थाना खानपुर परिसर में एक सर्वधर्म सभा शांति समिति बैठक आयोजित की गई।
इस बैठक का उद्देश्य भारतीय सेना के समर्थन में एकजुटता प्रकट करना और जनता को वर्तमान भारत-पाकिस्तान तनाव की स्थिति में संयम व सतर्कता बरतने हेतु जागरूक करना था। बैठक में वरिष्ठ उप निरीक्षक के साथ-साथ ग्राम प्रधान, व्यापार मंडल के सदस्य, और समाज के अन्य प्रतिष्ठित प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
सभी को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने गांवों और परिवारों में युवाओं व बच्चों को सोशल मीडिया पर किसी भी भ्रामक व आपत्तिजनक संदेश/पोस्ट से दूर रखें।
साथ ही सभी नागरिकों से अपील की गई कि वे अपने क्षेत्र में सौहार्द और भाईचारा बनाए रखें, सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाले अफवाहों व भ्रामक विज्ञापनों से बचें।
सैनिकों के सम्मान में पद यात्राएं या जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के लिए भी लोगों को प्रेरित किया गया, ताकि राष्ट्र के प्रति समर्थन और एकता का संदेश समाज में फैल सके।
