ज्वालापुर हरिद्वार
आज दिनांक 03/02/2025 को सीओ ज्वालापुर अविनाश वर्मा के निर्देश पर ज्वालापुर पुलिस ने कटहरा बाजार, चौक बाजार, पीठ बाजार आदि स्थानों पर पतंग एवं मांझा बेचने वाले दुकानदारों की दुकानों/गोदामो मे छापेमारी/चैकिंग की कार्यवाही की गई।
दुकानदारों को हिदायत दी गई कि कोई भी व्यक्ति चाइनीज मांझा बेचता हुआ मिला या उक्त मांझा बरामद हुआ तो संबंधित के विरुद्ध कानूनी आवश्यक कार्रवाई की जाएगी प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर द्वारा पुलिस टीम के साथ रास्ते में उलझे हुए मांझे को जगह-जगह पर एकत्रित कर नष्ट किया गया तथा आमजन को इसका प्रयोग न करने के लिए जागरुक किया।
