हरिद्वार 22 फरवरी, 2026
राज्य सफाई कर्मचारी आयोग, उत्तराखंड सरकार के मा. उपाध्यक्ष (राज्य मंत्री) भगवत प्रसाद मकवाना 23 फरवरी 2026 को जनपद हरिद्वार के लक्सर क्षेत्र का दौरा करेंगे।
प्राप्त कार्यक्रम के अनुसार उपाध्यक्ष 23 फरवरी 2026 को दोपहर 12:00 बजे लक्सर पहुंचेंगे। 12:30 बजे नगर पालिका परिषद सभागार, लक्सर में बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक के दौरान सफाई कर्मचारियों से संबंधित समस्याओं, योजनाओं की प्रगति, कल्याणकारी कार्यों तथा विभिन्न विभागों के समन्वय पर चर्चा की जाएगी। उसके बाद मा उपाध्यक्ष सायं 4:00 बजे लक्सर से प्रस्थान करेंगें।
