हरिद्वार
आज एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार के बीबीए एवं बीकॉम के छात्रों ने हीरो मोटो-कॉर्प कम्पनी का शैक्षणिक भ्रमण किया। कम्पनी के एच.आर श्री मनोज कुमार ने छात्रों को कम्पनी के विभिन्न विभागों के बारे में जानकारी दी एवं इस भ्रमण से छात्रों को उत्पादन प्रक्रियाओं, आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन और अत्याधुनिक प्रोद्योगिक के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई। छात्रों ने हीरो मोटो कॉर्प की उत्पादन लाईन, गुणवत्ता नियंत्रण और संचालन प्रक्रियाओं के बारे में जाना साथ ही छात्रों को कम्पनी के कारपोरेट रणनीतियों और व्यापार मॉडल के बारे में भी जानकारी मिली। कम्पनी की ओर से छात्रों के रिफ्रेसमैन्ट की व्यवस्था भी की गयी थी।
डीन (एकेडेमिक) डा0 तृप्ति अग्रवाल ने कहा कि यह अनुभव छात्रों को उनके अकादमिक ज्ञान को व्यावहारिक दृष्टिकोण से जोडने में मददगार रहा। इस शैक्षिणिक भ्रमण में ट्र्ेनिंग एवं प्लेसमैन्ट अधिकारी कीर्ति हंस एवं कुमार प्रीत आदि शिक्षकगण मौजूद रहे।
