भगवानपुर हरिद्वार

जनपद हरिद्वार पुलिस द्वारा चलाये जा रहे जागरुकता अभियान *”पुलिस आपके द्वार”* कार्यक्रम को कुशल क्रियान्वयन हेतु *SSP हरिद्वार* द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।

आदेश के क्रम में भगवानपुर पुलिस द्वारा आज दिनांक-26.02.2026 को प्रीतम इण्टर प्राइजेज कम्पनी रायपुर भगवानपुर मे महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न कानूनों, गौरा शक्ति एप्प. उत्तराखंड पुलिस एप्प, आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 112,महिला हेल्पलाइन 1090/1091 साइबर अपराध से बचाव, हेल्पलाइन 1930, छेड़छाड़,घरेलू हिंसा तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओं को यह भी बताया गया कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर वे बिना संकोच पुलिस से संपर्क करें। पुलिस सदैव आपकी सहायता एवं सुरक्षा के लिए तत्पर है। साथ ही आत्मरक्षा के सामान्य उपायों एवं सतर्कता संबंधी महत्वपूर्ण सुझाव भी साझा किए गए ।

स्थानीय नागरिकों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज में सुरक्षा एवं विश्वास बढ़ाने वाला कदम बताया की पुलिस द्वारा भविष्य में भी इस प्रकार के जनजागरूकता कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाने की बात कही गई ।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share