लक्सर हरिद्वार
*नशीले पदार्थो के सम्बन्ध में जागरुक कर उसके प्रयोग से पड़ने वाले दुष्प्रभाव से किया सचेत*
*नये-नये तरीके से हो रही साइबर ठंगी के विरुद्ध लोगों को किया जागरुक*
वर्तमान नें चल रहे अभियान ( ड्रग्स फ्री) देवभूमि मिशन 2025 व आपरेशन लगाम, यातायात के नियमों का उलंघन करना, आपरेशन कालनेंमी को सार्थक बनाने के लिये एस0एस0पी0 हरिद्वार के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी महोदय लक्सर के प्रवेक्षण में कोतवाली लक्सर पुलिस द्वारा दिनांक 17.09.2025 की सांय थाना कोतवाली लक्सर के भिक्कमपुर क्षेत्रान्तर्गत चौपाल लगाकर आस-पास के लोगों को एकत्रित कर युवा पीढी को जागरुक कर नशे से भविष्य में होने वाले नुकसान के सम्बन्ध में जागरुक किया गया चूकि वर्तमान में अधिकांश युवा वर्ग नशे को अपनी शान समझते है वे उनकी पार्टी नशे के बगैर अधूरी है।
आज की युवा पीढ़ी के द्वारा किया जाने वाला विभिन्न प्रकार का नशा उनको नशे की दलदल में फंसा देता है ।
जिससे वे अपना मानसिक संतुलन खो देते हैं, और नशे की हालत में पारिवारिक झगड़ों, चोरी चकारी, लूटपाट की घटना को अंजाम देते है।
चोपाल में मौजूद लोगों को समय रहते अपने बच्चो को नशे के दलदल से दूर करने हेतु जागरुक किया गया।
इसके अतिरिक्त वर्तमान में नये –नये तरीके से हो रही साईबर धाखोधड़ी के सम्बन्ध जानकारी दी गयी ।
इसके अतिरिक्त सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु वर्तमान में चल रहे अभियान के सम्बन्ध में जागरुक किया गया।
