लक्सर हरिद्वार
जनपद हरिद्वार को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में नशा (स्मैक/चरस/गांजा/अवैध शराब आदि) तस्करों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लक्सर के नेतृत्व में थाना स्तर पर गठित पुलिस टीमों द्वारा क्षेत्र में सक्रिय रहकर संदिग्ध स्थानों पर नियमित चेकिंग व छापेमारी की जा रही है।
दिनांक 26.03.2026 को चेकिंग के दौरान पुलिस टीम द्वारा लक्सर क्षेत्र से एक संदिग्ध को 4.40 ग्राम अवैध स्मैक के साथ दबोचा।
आरोपी के विरुद्ध कोतवाली लक्सर में एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग मु0अ0सं0 274/2026 पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*नाम पता आरोपित*
गुलशन पुत्र पालू निवासी ग्राम निरंजनपुर, थाना कोतवाली लक्सर, जनपद हरिद्वार (उम्र 25 वर्ष)
*बरामदगी*
4.40 ग्राम अवैध स्मैक
*पुलिस टीम*
1. उ0नि0 अजय कुमार
2. हे0का0 रविन्द्र कुमार नागर
3. का0 राजेन्द्र सिंह बिष्ट
