हरिद्वार

हरिद्वार 18 नवंबर, 2024 उत्तराखण्ड संस्कृत अकादमी के सचिव डॉ वाजश्रवा ने अवगत करा कि उत्तराखंड संस्कृत अकादमी (उत्तराखण्ड सरकार) द्वारा संस्कृत के प्रचार-प्रसार, संवर्धन तथा छात्रों के सर्वांगीण विकास के दृष्टिगत प्रदेश के सभी 95 विकासखण्डों एवं 13 जनपदों में अधोलिखित 06 प्रकार की संस्कृत छात्र प्रतियोगिताओं का आयोजन कनिष्ठ एवं वरिष्ठ वर्ग में किया गया।
संस्कृत नाटक प्रतियोगिता,
संस्कृत समूहगान प्रतियोगिता,
संस्कृत नृत्य प्रतियोगिता,
संस्कृतवाद-विवाद प्रतियोगिता,
संस्कृत आशुभाषण प्रतियोगिता,
श्लोकोच्चारण प्रतियोगिता आयोजित की जानी है । इस
राज्य स्तरीय संस्कृत छात्र प्रतियोगितायों का विशाल आयोजन दिनांक 22-23 नवम्बर 2024 को महाजनभवन, निकट दूधाधारी चौक, भूपतवाला (देहरादून + ऋषिकेश रोड) हरिद्वार में किया जाना निर्धारित है। जिसमें प्रदेश के शासकीय, अशासकीय, निजी विद्यालय, महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालयों के छात्र, छात्रायें, अध्यापक, प्रधानाचार्य, प्राचार्य, कुलसचिव, कुलपति, तथा देश-प्रदेश के संस्कृत विद्वानों का निर्णायक के रूप में लगभग 1200 व्यक्तियों का प्रतिभाग होता है। यह आयोजन उत्तराखण्ड के संस्कृत जगत् का एक प्रकार का कुम्भ जैसा ही है।
इस राज्यस्तरीय संस्कृतछात्र प्रतियोगिताओं में 21.11.2024 की अपराह्ण 1:00 बजे से प्रदेश के 13 जनपदों से लगभग 900 छात्र/छात्रायें, 200 शिक्षक व शिक्षिकायें व 100 अन्य विद्वान् आ रहे हैं। प्रतियोगिताओं का उद्‌घाटन समारोह 22.11.2024 को प्रातः 9:30 बजे से एवं समापन समारोह व पुरस्कार वितरण 23.11.2024 को अपराह्न 3:00 बजे से 7:00 बजे तक महाजन भवन, निकट-दूधाधारी चौक, भूपतवाला(हरिद्वार-देहरादून- ऋषिकेश मार्ग) हरिद्वार में सम्पन्न होगा। कार्यक्रम में प्रदेश के श्री राज्यपाल महोदय, मा. मुख्यमन्त्री, कैबिनेट मन्त्री, सांसद, विधायक आदि गणमान्य जन को निमन्त्रित किया गया है। इस के सम्बन्ध में राज्य संयोजक डॉ. हरीशचन्द्र गुरुरानी शोध अधिकारी के दूरभाष संख्या 9837149064 से सम्पर्क में रहेंगे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share