आज दिनांक 24 अक्टूबर 2025 को देशराज कर्णवाल उपाध्यक्ष, समाज कल्याण योजनाएं अनुश्रवण समिति, उत्तराखंड सरकार राज्य मंत्री स्तर के नेतृत्व में “बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर समाज कल्याण बहुउद्देशीय शिविर” का विधानसभा ज्वालापुर ब्लॉक बहादराबाद के 3 गांवो में शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे शिविर के दौरान कुल 109 शिकायत इस प्रकार प्राप्त हुई है –
1. हजारा ग्रन्ट – 55
2. डालू वाला खुर्द – 28
3. रिठौराग्रन्ट – 26
शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों की जनसमस्याओं को सुनकर उनका त्वरित समाधान करना तथा समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाना था। शिविर में क्षेत्रीय नागरिकों ने सैकड़ो सैकड़ो की संख्या में बढ़-चढ़कर भाग लिया और उत्साहपूर्वक अपनी समस्याएं संबंधित अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत कीं।
इनमें कई समस्या एक जैसी थी जिसमे 27 समस्याओं का समाधान शिविर स्थल पर ही संबंधित विभागीय अधिकारियों द्वारा किया गया, जबकि कुछ जिला स्तर की समस्याएं थीं जिन्हें समाधान हेतु जिलाधिकारी महोदय व शासन को प्रेषित किया जाएगा।
इस अवसर पर देशराज कर्णवाल ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार की मंशा है कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचे। इसके लिए विभाग द्वारा समय-समय पर इस प्रकार के बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे।
शिविर में सभी संबंधित रेखीय विभागों के अधिकारीगण व कर्मचारीगण, मण्डल अध्यक्ष श्रीमती रीता सैनी, सतीश कुमार, ग्राम प्रधान, पंचायत सदस्यगण एवं सैकड़ो की संख्या में क्षेत्रीय गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
