जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : जिला निर्वाचन कार्यालय पौड़ी के स्वीप कार्यक्रम के तहत श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल पदमपुर देवी रोड कोटद्वार की एनएसएस इकाई की ओर से मतदाता जागरूकता हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इस दौरान स्वयं सेवियों ने पोस्टर स्लोगन के जरिये भी मतदाताओं को वोट देने के लिए प्रेरित किया।
शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य डीएम रतूड़ी ने हस्ताक्षर अभियान का शुभारम्भ किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में मताधिकार किसी भी व्यक्ति की सबसे बड़ी ताकत होती है, इसलिए हमें प्रत्येक चुनाव में मतदान करके एक जिम्मेदार नागरिक का परिचय देना चाहिए। इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी हिमांशु द्विवेदी ने समस्त विद्यालय स्टाफ और स्वयंसेवियों को मतदान की शपथ दिलाई। साथ ही सभी छात्राओं का आह्वान किया कि उनके घरों पास-पड़ोस, मोहल्लों और गांवों में कोई भी व्यक्ति मतदान करने से वंचित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने स्वंयसेवियों को अपने-अपने वार्ड के अन्तर्गत प्रत्येक परिवार के मतदाताओं को मतदान के दिन अनिवार्य रूप से मतदान करने के लिए प्रेरित करने की जिम्मेदारियां बांटी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share