जयन्त प्रतिनिधि।
सतपुली : नगर पंचायत सतपुली में कांग्रेस प्रत्याशी चौबट्टाखाल केशर सिंह नेगी ने रैली और जनसभा कर अपनी जीत का दावा किया।
शुक्रवार को सैकड़ों की सख्या में रैली निकाल कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकजुटता दिखाई और केशर सिंह नेगी जिन्दाबाद के नारों के साथ अपनी जबरदस्त उपस्थित दर्ज की। रैली पौड़ी रोड के पुल से होते हुए हनुमान मंदिर पहुंची। यहां जनसभा में केशर सिंह नेगी ने कहा कि चौबट्टाखाल की जनता ने विगत १० वर्षों में देख लिया है कि बीजेपी द्वारा विधानसभा की जनता को ठगा गया है और अब जनता कांग्रेस के पक्ष में है। इस दौरान मनीष खंडूड़ी, दीपक भंडारी, सुरजन रौतेला, मीना लिंगवाल, जसपाल सिंह रावत, सुरेन्द्र सिंह, सीमा सजवान, नरेन्द्र नेगी, रोहन नेगी आदि मौजूद रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share