-दिल्ली के आम आदमी पार्टी के उप मुख्यमंत्री सिसौदिया ने कोटद्वार में जनता से मांगे वोट
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : आम आदमी पार्टी के दिल्ली उप मुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया ने शुक्रवार को कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र में पार्टी के प्रत्याशी अरविन्द वर्मा के लिए आम जनता से वोट मांगे। इस दौरान उन्होंने कहा कि सिर्फ आम आदमी पार्टी ही है जो एक आम आदमी को अपना प्रत्याशी बनाती है और जनता की समस्याओं के निस्तारण की जिम्मेदारी देती है।
आम आदमी पार्टी के दिल्ली उप मुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया व पार्टी के प्रत्याशी अरविंद वर्मा बदरीनाथ मार्ग स्थित सूर्या प्लाजा से रैली के साथ आमजन का अभिवादन करते हुए निकले। इस दौरान उनके साथ सैकड़ों की संख्या में लोग रैली में शामिल हुए। रैली झंडाचौक, लालबत्ती से देवी रोड होते हुए देवी मंदिर, बालासौड़ रोड होते हुए कौड़िया और गोविन्द नगर घूमते हुए दीपक वैडिंग प्वाईंट में संपन्न हुई। इस दौरान मनीष सिसौदिया ने कहा कि 14 फरवरी को होने वाले मतदान के दिन जनता अपना आशीर्वाद आम आदमी पार्टी को देगी और इस बार जिस प्रकार लोगों का साथ मिल रहा है उसे देखते हुए आम आदमी पार्टी की जीत पक्की है। कहा कि कांग्रेस और बीजेपी दो बहिने हैं कभी एक बहिन उत्तराखंड को लूटती है तो कभी दूसरी बहिन लूटती है और इस बार उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी की सरकार बनते ही उत्तराखंड भ्रष्टाचार मुक्त होगा। उत्तराखंड की जनता को भी दिल्ली विकास मॉडल पर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share