जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। पिछले दो माह से वेतन नहीं मिलने पर उत्तराखंड रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ने नाराजगी व्यक्त की है। कहा कि इस बार विधानसभा चुनाव में कर्मचारी राजनीतिक दलों को इसका जवाब देंगे।
शनिवार को उत्तराखंड रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद की बैठक आयोजित की गई। कर्मचारियों ने कहा कि निगम मुख्यालय की ओर से पर्वतीय मार्गों के लिए चार अनुबंधित बसें संचालित करने की योजना बनाई जा रही है। इसका कर्मचारी विरोध करते हैं। कहा कि निगम की ओर से कर्मचारियों को दिसंबर, जनवरी माह का वेतन तक नहीं दिया गया है। कर्मचारियों ने जल्द वेतन बहाल नहीं होने पर चक्काजाम की चेतावनी दी है। इस मौके पर शाखा मंत्री विनोद गुसाईं, अनिल नेगी आदि मौजूद रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share