जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने रविवार को पीडीएमएस कंट्रोल रूम, वेबकास्टिंग कंट्रोल रूम, सेंट थामस स्कूल में बने सखी बूथ व जिला पंचायत परिसर के बूथ का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित नोडल अधिकारी से रवाना हुई पोलिंग पार्टियों की जानकारी ली। निर्देशित किया कि वाहन में लगे जीपीएस के माध्यम से पोलिंग पार्टियों की लोकेशन नियमित रूप से चेक करते रहे। साथ ही उन्होंने वेबकास्टिंग कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर संबंधित नोडल अधिकारी को निर्देशित किया कि जिन मतदान केंद्रों में कैमरे तथा मतदान केंद्र का नाम सही रूप से डिस्प्ले नहीं किया है, उस पोलिंग पार्टी से संपर्क स्थापित कर सही रूप से कैमरे लगाने को कहा।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने पीडीएमएस कंट्रोल रूम का निरीक्षण करते हुए नोडल अधिकारी को निर्देशित किया कि वाहन में लगे जीपीएस के माध्यम से पोलिंग पार्टियों की निरंतर रूप से मॉनिटरिंग करना सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने कहा कि जिन वाहनों का जीपीएस नेटवर्क क्षेत्र से बाहर है उनका दोबारा से पंजीकरण करें। जिससे उनकी लोकेशन का पता चल सकेगा। इसके अलावा उन्होंने वेबकास्टिंग कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से बूथों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि जनपद में विधानसभा चुनाव को लेकर 50 प्रतिशत मतदान केंद्रों में वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गई है। उन्होंने नोडल अधिकारी को निर्देशित किया कि जो पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्र में पहुंच चुकी है उनसे व्यवस्थाओं का निरंतर रूप से जायजा लें। कहा की जिन मतदान केंद्रों में सीसीटीवी तथा डिस्प्ले बोर्ड गलत रूप से लगे हैं उन्हें संपर्क स्थापित कर सही लगाने को कहें।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share