जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने जिले के सभी मतदाताओं से 14 फरवरी को अवश्य मतदान करने की अपील की है। कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व पर प्रत्येक मतदाता को सहभागी बनना चाहिये। मतदान करना मतदाता का अधिकार एवं कर्तव्य है।
जिलाधिकारी ने बाताया कि जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा सभी मतदाताओं को विगत 2 माह से स्वीप कार्यक्रम के तहत आयोजित की गई विभिन्न गतिविधियों से मतदान हेतु जागरूक किया जा रहा है, कोई भी पात्र मतदाता मताधिकार से वंचित न रहे। प्रशासन शान्तिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान करने को पूर्णत तयार है। कहा कि पौड़ी जिले की 06 विधान सभाओं में 10 आदर्श पोलिंग बूथ, 06 सखी बूथ भी बनाये गये हैं। जिनमें दिव्यांग मतदाताओं का विशेष ध्यान रखते हुये व्हील चेयर, बैसाखी और वॉकर की सुविधा प्रदान की गयी है तथा जनपद पौडी के अन्तर्गत 21000 से अधिक नये युवा मतदाता, मतदान के अधिकार का प्रथमबार उपयोग करेंगे। भारत निर्वाचन आयोग की दी गयी कोविड गाईड लाईन का पालन करते हुए सभी मतदाता, सुबह आठ बजे से सायं छह बजे तक अपने मताधिकार का उपयोग करें और देश के इस महापर्व में अपनी भागीदारी करें।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share