हरिद्वार, 21 अक्तूबर। श्री दक्षिण काली मंदिर में आयोजित नवरात्र उत्सव के दौरान शनिवार को मां भगवती के सातवें स्वरूप मां कालरात्रि की पूजा की गयी। सातवें नवरात्र पर मां दक्षिण काली के दर्शन पूजन करने के लिए देर शाम तक मंदिर में भक्तों की भीड़ रही। मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं ने मां दक्षिण काली की पूजा अर्चना की और निरंजन पीठाधीश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज से आशीर्वाद लिया। भक्तों को आशीर्वाद प्रदान करते हुए स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहा कि नवरात्रि में मां भगवती अपने भक्तों को सुख समृद्धि और खुशहाली का आशीर्वाद प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि मंदिर में साक्षात विराजमान मां दक्षिण काली भक्तों की भय और अकाल मृत्यु से रक्षा करती हैं। सातवें नवरात्र पर पूर्ण विधि विधान से दुष्टों का दमन करने वाली मां कालरात्रि की पूजा अर्चना करने से वे प्रसन्न होकर साधक को आशीर्वाद व सिद्धियां प्रदान करती हैं। मां भगवती के आशीर्वाद से सभी बाधाएं दूर होती हैं और परिवार में सुख समृद्धि का वातावरण बनता है। इस अवसर पर स्वामी अवंतिकानंद ब्रह्मचारी, बालमुकुन्दानन्द ब्रह्मचारी, आचार्य पवन दत्त मिश्र, आचार्य प्रमोद पांडे, स्वामी कृष्णानंद ब्रह्मचारी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त मौजूद रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share