श्यामपुर हरिद्वार

माननीय मुख्यमन्त्री उत्तराखण्ड़ द्वारा राज्य में चलाये जा रहे “ऑपरेशन कालनेमी” अभियान के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के आदेश के क्रम में थाना श्यामपुर पर पुलिस टीम द्वारा दिनांक 07.11.2025 को श्यामपुर क्षेत्र मे चैकिंग के दौरान बहरुपी बाबाओं को पकड़ा गया।

यह बहरूपी बाबारूप धारी आने- जाने वाले राहगीरों को रोककर परेशान कर रहे थे तथा उन्हें तन्त्र-मन्त्र, जादू -टोना आदि की कलायें दिखाने का प्रयास कर रहे थे।

जिस कारण उक्त स्थान पर काफी भीड़ -भाड़ हो रही थी एवं बहरुपी बाबाओं के उक्त कृत्य से राहगीरो व स्थानीय लोगों के भडकने/उग्र होने व संज्ञेय अपराध घटित होने की सम्भावना के दृष्टिगत थाना श्यामपुर पुलिस टीम द्वारा मौके से 03 बहरुपी बाबाओं के धारा 172(2) बी0एन0एस0एस के अन्तर्गत आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

*नाम पता आरोपी*
(1) रामेश्वर पुरी पुत्र भुवनेश्वर पुरी निवासी श्मशान घाट के पीछे चण्डीघाट थाना श्यामपुर जनपद हरिद्वार।
(2) लक्ष्मी चंद पुत्र श्री किशन लाल निवासी झुग्गी झोपड़ी चण्डीघाट थाना श्यामपुर जनपद हरिद्वार।
(3) केशव चौधरी पुत्र श्री पृथ्वी चौधरी निवासी गंगा माता कुष्ट आश्रम चण्ड़ीघाट थाना श्यामपुर जनपद हरिद्वार।

*पुलिस टीम*
(1)हे0का0बृजमोहन सिंह
(2)का0 सौरभ रावत

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share