मंगलौर। हरीद्वार
दिनांक 14/02/23 को पुष्पेंद्र सिंह मुख्य सुरक्षा अधिकारी उत्तम शुगर मिल ने नामजद व्यक्तियों के विरुद्ध अपराधिक षड्यंत्र रच कर गन्ने की पोलियो को फर्जी तरीके से तौल कर मिल के साथ धोखाधड़ी करने के संबंध में कोतवाली मंगलौर पर मुकदमा दर्ज कराया गया था। जिस पर कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त राजपाल पुत्र गोविंद राम निवासी भजन खेड़ा रामपुर थाना मिलक जिला मुरादाबाद को पूर्व में गिरफ्तार जेल भेजा जा चुका है।
अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार किए जा रहे प्रयास के क्रम में पुलिस टीम द्वारा दिनाक 21.6.2023 को अभियुक्त आकाश पुत्र शिवकुमार निवासी ग्राम अकबरपुर थाना देवबंद जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश को उसके घर से दबोचने में सफलता हासिल की।
*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त*
आकाश पुत्र शिव कुमार निवासी ग्राम अकबरपुर थाना देवबंद जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश उम्र 24 वर्ष
*पुलिस टीम*
1. उ०नि० चरण सिंह
2. का0 अर्जुन चौहान
