हरिद्वार
दिनांक 04/07/2025 को हनुमन्त पुरम दक्ष मंदिर रोड कनखल निवासी दीपक शर्मा की लिखित तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ प्रेम नगर आश्रम के पास स्थित जिम पावर हाउस की छत से दिनांक 02/07/2025 को AC यूनिट में लगे तांबे का पाइप चोरी कर ले जाने के संबंध में कोतवाली ज्वालापुर पर मुकदमा अपराध संख्या 332/2025 धारा 303(2)बीएनएस पंजीकृत किया गया।
खुलासे के लिए गठित पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर सुराग जुटाते हुए मुखबिर तन्त्र को क्षेत्र में सक्रिय किया। कड़ी सुरागराशि/ पतारसी सहित संदिग्ध व्यक्तियों से लगातार पूछताछ की गई तथा पूर्व में चोरी के मामलों में जेल जा चुके आरोपियों से गहनता पूछताछ की गई।
लगातार प्रयास के पश्चात पुलिस टीम ने दिनांक 04-05/07/2025 को रात चैकिंग के दौरान पहले भी जेल जा चुके मोहसिन उर्फ हाथी व तसब्बर को चोरी के समान (तांबे के पाइप) के साथ शिव मूर्ति के पास निकट सिंचाई विभाग कालोनी के पास से दबोचा। दोनों आरोपी एक बिना नंबर मोटरसाइकिल स्प्लेंडर प्लस से कहीं जा रहे थे।
सख्ती से पूछताछ करने पर प्रकाश में आया कि दोनों आरोपियों ने दिनांक 28/06/2025 को राजा गार्डन मांगेराम की पुलिया के पास कनखल से एक मोटर साइकिल चुराई और फिर उसी चुराई गई मोटर साइकिल की मदद से प्रेम नगर आश्रम के पास बिल्डिंग की छत से दिनांक 02/07/2025 को तांबे के पाइप चोरी की घटना को अंजाम दिया। बरामदगी के आधार पर धारा 317(2)3(5) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई। विधिक कार्यावाही जारी है।
*विवरण आरोपित-*
1-मोहसिन उर्फ हाथी पुत्र मोहब्बत निवासी गाडोवाली पथरी
2-तसव्वर पुत्र अब्दुल हकीम निवासी गायत्री विहार सराय ज्वालापुर
*अपराधिक इतिहास-*
1-मु0अ0स0-597/2024
धारा 303(2)317(2)3,(5)BNS(मोहसिन उर्फ हाथी/तसब्बर)
2-मु0अ0स0-598/2024
धारा 303(2)317(2)3,(5))BNS(मोहसिन उर्फ हाथी/तसब्बर)
3-मु0अ0स0-599/2024
धारा 303(2)317(2)3,(5))BNS(मोहसिन उर्फ हाथी/तसब्बर)
4-मु0अ0स0-600/2024
धारा 303(2)317(2)3,(5))BNS(मोहसिन उर्फ हाथी/तसब्बर)
5-मु0अ0स0-752/2022
धारा 356,379,411,34,120बी भा0द0वि (मोहसिन उर्फ हाथी/तसब्बर)
6-मु0अ0स0-768/2023
धारा 380,411 भा0द0वि (तसब्बर)
7-मु0अ0स0-500/2023
धारा 4/25 A, ACT (तसब्बर)
8-मु0अ0स0-125/2023
धारा 380,411 भा0द0वि (तसब्बर)
*बरामदगी-*
1-01अदद मोटरसाइकिल बिना नम्बर स्प्लेंडर (थाना कनखल से संबंधित)
2-लगभग 05 KG तांबे का पाइप
*पुलिस टीम-*
1-प्रभारी चौकी रेल उप निरीक्षक नवीन नेगी
2-अ0उ0नि अनिल सैनी
3-कांस्टेबल अजय पवार
4-कांस्टेबल दीपक चौहान
