हरिद्वार
दिनांक- 12.11.2023

 

माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड के “नशामुक्त देवभूमि मिशन 2025” को सफल बनाने के लिए एसएसपी हरिद्वार प्रमेन्द्र डोबाल लगातार अपने अधिनस्थ ऑफिसर्स को मोटिवेट करने के साथ-साथ ग्राउण्ड पर की जा रही कार्यवाही को मॉनिटर भी कर रहे हैं।

इन अहम सुझाव के सहारे नशा तस्करों को सलाखों के पीछे भेजकर स्वच्छ समाज के निर्माण के लिए प्रयत्नशील हरिद्वार पुलिस ने दिपावली त्यौहार के दौरान दिनांक 11.11.2023 को संदिग्ध वाहन /व्यक्तियों की चैंकिग के दौरान सोनाली पुल के पास एक संदिग्ध व्यक्ति चैकिंग होती देख भागते हुए नजर आया।

मौके पर मौजूद पुलिस टीम ने तुरंत घेराबन्दी कर उक्त संदिग्ध को मौके पर ही दबोच लिया। तलाशी लेने पर संदिग्ध के पास 73.68 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुआ।पूछताछ पर उक्त व्यक्ति द्वारा स्मैक अपने गाँव के ही एक युवक से लाकर रूडकी क्षेत्र में बेचने की बात स्वीकार की गई। अभियुक्त के खिलाफ N.D.P.S. एक्ट में मुकदमा दर्ज कर साथी सप्लायर की तलाश की जा रही है।

*बरामदगी-*
1- 73.68 ग्राम अवैध स्मैक ।
2- एक इलैक्ट्रानिक तराजू

*पकड़ा गया अभियुक्त-*
मनोज पुत्र अंकुर नि० झिडियान ग्रन्ट फतेहपुर थाना भगवानपुर हरिद्वार

*पुलिस टीम-*
प्र0नि0 आर0के0 सकलानि
उ0नि0 नितिन विष्ट
हेड का० मनमोहन भण्डारी
हेड का० नूर हसन
हेड का0 इसरार

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share