मंगलौर हरिद्वार

वर्तमान समय में जनपद मे त्यौहारो का सीजन चल रहा है जिसके दृष्टिगत बाजारो/सडको पर काफी भीड हो रही है। उक्त भीड का फायदा उठाकर लोगो द्वारा यातायात के नियमो का उल्लंघन कर वाहनो को बिना लाईसेंस ,बिना कागजात,
बिना नम्बर प्लेट के रश ड्राईव कर चलाने की शिकायत मिल रही थी।

अतः उच्चाधिकारीगणो के आदेश –निर्देश पर मंगलौर पुलिस के द्वारा बिना नम्बर प्लेट व अन्य संदिग्ध वाहनो की चैकिंग हेतु लंढौरा क्षेत्र मे एक चैकिंग अभियान चलाया गया।

उक्त अभियान में करीब एक दर्जन बिना नम्बर प्लेट की गाडियो को सीज किया व करीब 25 वाहनों को कोर्ट व नगद संयोजन शुल्क में चालान किये गये तथा एक दर्जन से अधिक बिना नम्बर प्लेट के वाहनो पर नम्बर प्लेट लगवायी गयी।

सभी को अपने वाहनों पर सही नम्बर प्लेट लगवाकर यातायात के नियमो का पालन कर वाहनों को चलाने की हिदायत दी गई। उक्त अभियान आगे भी जारी रहेगा।

*पुलिस टीम*
1-प्रभारी निरीक्षक अमरजीत
2-व0उ0नि0 रफत अली
3-उ0नि0 नवीन चौहान
4-उ0नि0 राकेश डिमरी
5-उ0नि0 वीरपाल सिंह
6-अ0उ0नि0 ललिता
7-हे0कां0शूरवीर
8-कां0संजय
9-कां0 मनीष
10-कां0 मौ0 आमिर

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share