रुड़की हरिद्वार
दिनांक 22/06/25 को वादी मेहंदी हसन पुत्र मोहम्मद रफीक के निवासी ग्राम चांदपुर थाना गागालेडी जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश द्वारा लिखित तहरीर के आधार पर सूचना दी कि उसका 5 वर्षीय पुत्र हुसैन स्यान दिनांक 20.6.2025 को गली नंबर 3 ग्रीन पार्क कॉलोनी में खेलते समय कहीं गुम हो गया है।
जिसके संबंध में कोतवाली रुड़की पर मुकदमा अपराध संख्या 224 / 25 धारा 137 (2)BNS पंजीकृत कर विवेचना आनंद मेहरा चौकी प्रभारी सोत B के सुपर्द की गई।
बालक की तलाश में तत्काल पुलिस टीम गठित करते हुए पुलिस टीम के द्वारा पतारसी सुरागरसी करते हुए लगभग 100 सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन किया गया जिससे उक्त बालक सीसीटीवी फुटेज में ग्रीन पार्क कॉलोनी से पैदल नगर निगम पुल की ओर जाता दिखाई दिया। सीसीटीवी फुटेजो के आधार पर बालक की तलाश कलियर क्षेत्र में की गई। जिसको दिनांक 27.6.2025 को कलियर से सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया।
बच्चे के मिलने पर परिजनों व स्थानीय लोगों द्वारा हरिद्वार पुलिस का धन्यवाद किया गया।
*पुलिस टीम*
उप निरीक्षक आनंद मेहरा
हे०का० विपिन कुमार
हे०का० बलविंदर
हे०का० नूर
कांस्टेबल 772 सुरेश तोमर
होमगार्ड राहुल
