हरिद्वार

थाना सिडकुल पर दिनांक- 05.03.2026 को वादी प्रमोद पाल की तहरीर के आधार थाना हाजा पर आरोपित राजीव आदि द्वारा एक राय होकर लाठी,डन्डो, तलवार से लैस होकर वादी के घर में घुसकर वादी तथा वादी के परिजनों के साथ मारपीट कर गाली गलौच करना व जान से मारने की धमकी देकर जान से मारने की नियत तमंचे से फायर करने के सम्बन्ध में अभियोग पंजीकृत किया गया था।

उक्त घटना की गम्भीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा घटना के अनावरण हेतु टीमों का गठन कर थानाध्यक्ष को निर्देशित किया गया था।

उपरोक्त आदेश के क्रम में सिडकुल पुलिस टीम द्वारा सम्बन्धित इलेक्ट्रानिक व मुखवीर खास से घटना में सम्मलित आरोपित की धर पकड कर 01 आरोपित को पकडा गया।
अन्य फरार आरोपितों की तलाश जारी है।

*नाम पता आरोपित*
1- रचित पुत्र सुनील नि0 बोझाहेडी, थाना पुरकाजी, जिला मुजफ्फरनगर उ0प्र0।

*पुलिस टीम सिडकुल*
1.थानाध्यक्ष नितेश शर्मा,
2.व0उ0नि0 देवेन्द्र तोमर,
3.उ0नि0 अनिल बिष्ट,
4.हे0का0 संजय सिंह,
5- हे0का0देशराज,
6.हे0का0जितेन्द्र मलिक,
7.का0रोहित कुमार,
8.का0 गजेन्द्र तोमर,
9.का0जितेन्द्र तोमर,

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share