भगवानपुर हरिद्वार
दिनांक- 23/03/2025 को थाना भगवानपुर पर ग्राम दौडबस्सी से खेलपुर जाने वाले मार्ग पर आम के बाग़ के पास गौकशी की सूचना मिलने पर भगवानपुर पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुँच कर मौके से करीब 150 किलोग्राम गोमांस, गोवशीय अवशेष, गौकशी उपकरण व मोबाइल बरामद किया गया।
मौके से फरार अभियुक्तगणो व माल बरामदगी के आधार पर थाना भगवानपुर पर मु0अ0स0 96/25 धारा 3/5/11 उत्तराखण्ड गौवंश संरक्षण अधि0 पंजीकृत किया गया। फरार अभियुक्तों की तलाश जारी है।
**बरामद सामान का विवरण**
1- 150 KG गौमांस
2- गौवंश अवशेष
3- गौकशी उपकरण
4- मोबाइल
5- एक तराजू इलेक्ट्रानिक
**नाम पता फरार अभियुक्त गण*
1- अकबर पुत्र नामलूम निवासी सिकंदरपुर थाना भगवानपुर जिला हरिद्वार
2- अहसान पुत्र अकबर निवासी सिकंदरपुर थाना भगवानपुर जिला हरिद्वार
3- शाहबान पुत्र अकबर निवासी सिकंदरपुर थाना भगवानपुर जिला हरिद्वार
*पुलिस टीम का विवरण**
1- अ0उ0नि0 योगेन्द्र सिंह –थाना भगवानपुर
2-का0 चंद्रविकास –थाना भगवानपुर
3- का0 सुशिल तोमर –थाना भगवानपुर
4- हो०गा० 4255 रूपचंद –थाना भगवानपुर
5—हो0गा0 4328 गौरव–थाना भगवानपुर