श्यामपुर, हरिद्वार
दिनांक 05.04.2024

 

आगामी लोकसभा चुनाव-2024 के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा दिए गए आदेशों निर्देशों पर कड़ाई से पालन करने के संबंध में सक्रिय अपराधियों के खिलाफ कार्यवाही के क्रम में विगत दिनों में हरिद्वार पुलिस द्वारा कई अभियुक्तों का गुंडा अधिनयम में चालान किया गया था जिनका वाद जिलाधिकारी हरिद्वार महोदय के यहाँ विचाराधीन था। माननीय न्यायालय जिलाधिकारी महोदय द्वारा जारी आदेश के क्रम में आज थाना श्यामपुर पुलिस ने अभियुक्त *राजीव पुत्र श्री रमाशंकर निवासी ग्राम जमोई थाना सिकन्दरपुर जिला बलिया उ0प्र0, हाल निवासी- ताराचन्द का मकान ग्राम कांगड़ी थाना श्यामपुर जनपद हरिद्वार* को थाना लक्ष्मणझूला की चौकी चीला जनपद पौड़ी गढवाल की सीमा में छोड़ा गया व हिदायत दी गई की 30 दिनों तक जिला हरिद्वार की सीमा के अंदर प्रवेश वर्जित है। अगर आदेश का उल्लंघन हुआ तो नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी ।

*जिला बदर अभियुक्त का नाम—-*

(1) *राजीव पुत्र श्री रमाशंकर निवासी ग्राम जमोई थाना सिकन्दरपुर जिला बलिया उ0प्र0, हाल निवासी- ताराचन्द का मकान ग्राम कांगड़ी थाना श्यामपुर जनपद हरिद्वार*

*पुलिस टीम*

(1) उ0नि0 अशोक रावत प्रभारी चौकी चण्ड़ीघाट
(2) हे0का0 192 अनिल कुमार
(3) का0 1522 अनिल रावत

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share