बहादराबाद हरिद्वार

SSP हरिद्वार द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को चैकिंग अभियान चलाये जाने के निर्देश जारी किए गए हैं।
उक्त निर्देशों के पालन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बहादराबाद के नेतृत्व में कोतवाली बहादराबाद पुलिस द्वारा दिनांक 13.02.2026 की रात्रि में कोतवाली बहादराबाद क्षेत्रान्तर्गत संघन चैकिंग अभियान चलाया गया।

चैकिंग के दौरान वायलेंस सेट के माध्यम से थाना श्यामपुर क्षेत्र से एक स्प्लेंडर प्लस मो0सा0 चोरी होने की सूचना भी फ्लैश हुई थी, बहादराबाद पुलिस द्वारा पथरी रोह पुल चेकपोस्ट के पास चलाए गए संघन चैकिंग अभियान के दौरान बहादराबाद की तरफ से आती हुई एक संदिग्ध बिना नंबर की मोटरसाइकिल सवार को रोका गया, जिसके चेसिस नंबर के माध्यम से जानकारी किये जाने पर उक्त मोटरसाइकिल का नंबर UK18P5914 ज्ञात हुआ।

जो कि कुछ समय पूर्व ही थाना श्यामपुर क्षेत्र से चोरी हुई थी और जिसके संबंध में कंट्रोल रूम द्वारा वायरलेस सेट के माध्यम से चेकिंग हेतु निर्देशित किया गया था, पकड़े गए मोटरसाइकिल सवार द्वारा भी सख्ती से पूछताछ में मोटरसाइकिल को थाना श्यामपुर क्षेत्र से ही चोरी किया जाना बताया गया।

पकड़े गए व्यक्ति द्वारा स्वयं का नाम सोनू शाह पुत्र फरमान निवासी ग्राम इस्सेपूरा थाना कीरतपुर जनपद बिजनौर उत्तर प्रदेश उम्र 27 वर्ष बताया गया जिसके पास से तलाशी के दौरान एक अवैध तमंचा 312 बोर भी बरामद हुआ।

आरोपी सोनू उपरोक्त से बरामद चोरी की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल के संबंध में थाना श्यामपुर पर मु॰अ॰सं॰ 19/2026 पंजीकृत है।

आरोपी किसी बडी घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से मोटरसाइकिल चोरी की वारदात को अंजाम देने के उपरांत बहादराबाद क्षेत्र में घूम रहा था। बाद

*नाम पता आरोपी*
01.सोनू शाह पुत्र फरमान निवासी ग्राम इस्सेपूरा थाना कीरतपुर जनपद बिजनौर उ0प्र0।

*बरामदगी का विवरण*
*01* एक चोरी की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल संबंधित मु॰अ॰सं॰ 19/2026 धारा 303(2)/317(2) BNS थाना श्यामपुर
2- एक अदद तमंचा 312 बोर

*पुलिस टीम*
01. व0उप0नि0 नितिन बिष्ट
02. उ0नि0 अमित नौटियाल
03. का0 प्रीतम तोमर
04. कां0 बलवंत
05. पीआरडी अमजद मलिक

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share