भगवानपुर हरिद्वार

माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड महोदय के “ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान 2025” के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के क्रम में थाना भगवानपुर पुलिस ने सफलता प्राप्त की है।

दिनांक 13.09.2025 को दौराने गश्त सिकरोड़ा रोड से एक व्यक्ति को 8.75 ग्राम अवैध स्मैक के साथ दबोचा। इस संबंध में थाना भगवानपुर पर मुकदमा अपराध संख्या 305/2025 धारा 8/21-ए एनडीपीएस अधिनियम पंजीकृत किया गया है।

पकड़े गए अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

*नाम पता आरोपित*
मोमीन मलिक पुत्र मोहम्मद यासीन निवासी ग्राम डाडा जलालपुर, थाना भगवानपुर (उम्र 21 वर्ष)

*बरामदगी*
8.75 ग्राम अवैध स्मैक

*पुलिस टीम*
1. उ0नि0 विनय मोहन द्विवेदी
2. का0 रविन्द्र राणा
3. का0 राहुल कुमार

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share