*हरिद्वार 5 नवम्बर 2026*

आगामी दीपावली पर्व के दृष्टिगत जनपद हरिद्वार में सुरक्षित खाद्य एवं पेय पदार्थो की उपलब्धता को सुनिश्चित करने हेतु आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तराखंड विनय शंकर पांडे एवं जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित के निर्देशों के अनुपालन में आज दिनांक 5 नवंबर 2026 को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन हरिद्वार के सहायक आयुक्त महिमानंद जोशी एवं उपायुक्त प्रयोगशाला, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तराखंड बीरेंद्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व मे सचल खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला के माध्यम से नगर निगम क्षेत्र हरिद्वार के विभिन्न खाद्य व्यवसाय प्रतिष्ठानो जैसे मिठाई के प्रतिष्ठानों, बेकरियों डेरियो एवं अन्य खाद्य व्यवसाय प्रतिष्ठानों से नमूने लेकर मौके पर ही उनकी जांच की गई|
उक्त अभियान के दौरान ऋषिकुल, गोविंदपुरी,रानीपुर मोड़, प्रेम नगर आश्रम स्थित विभिन्न प्रतिष्ठानों से मिठाईयों,पनीर, दूध, दही,केक, पेस्ट्री,सॉस, मसाले, तेल, बेसन, दालें एवं अन्य कन्फेक्शनरी आइटम सहित कल 81 नमूने जांच हेतु लिए गए जिनमें से 11 नमूने अधोमानक पाए गए| अधोमानक पाए गए खाद्य सामग्री को तत्काल संबंधित प्रतिष्ठानों से मौके पर ही हटवा दिया गया| उक्त अभियान के दौरान वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी नगर निगम हरिद्वार कैलाश चंद्र टम्टा के द्वारा मिष्ठान विक्रेता प्रतिष्ठानों एवं बेकरी प्रतिष्ठानों में मिठाईयों एवं बेक़री उत्पादो पर निर्माण एवं अवसान की तिथि प्रदर्शित करने संबंधी नियमों की भी जांच की गई जिसमें से अधिकांश प्रतिष्ठानों पर नियमानुसार मिठाईयों एवं बेकरी उत्पादों पर निर्माण एव अवसान की तिथि अंकित पाई गई|
उक्त अभियान के दौरान संयुक्त टीम में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी नगर निगम हरिद्वार कैलाश चंद्र टम्टा के अतिरिक्त वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी रुड़की नगर निगम योगेंद्र पांडे तथा जूनियर फूड एनालिस्ट अनुराग मियां तथा लैब सहायक गौरव कुमार आदि लोग मौके पर उपस्थित रहे|

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share