*हरिद्वार 02 नवंबर 2026*

जनपदवासियों की  समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में जन सुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों से संबंधित 90 शिकायते दर्ज कराई गई,जिसमें से 55 समस्याओं का मौके पर निराकरण किया गया शेष समस्याओं को निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया।
जनसुनवाई कार्यक्रम में राजस्व, भूमि विवाद,विद्युत,अतिक्रमण,जल भराव, पेयजल,राशन कार्ड आदि से संबंधित समस्या दर्ज कराई गई।
जनसुनवाई कार्यक्रम में शिकायतकर्ता श्यामलाल निवासी जगजीतपुर ने प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी
के तहत आवास उपलब्ध कराने के लिए आवेदन दिया। शिकायतकर्ता धर्मेंद्र पुत्र लालसिंह ने ग्राम रांघडवाला परगना रुड़की में सन् 1998-99 में एक पट्टा खसरा नंबर 333 आवंटित हुआ था,जिसको खतौनी में आज तक दर्ज नहीं किया गया है,खतौनी में जल्द दर्ज कराए जाने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया। प्रार्थी नितिन यादव समाजसेवी ने भागीरथी बिंदु से गीता कुटीर तक गंगा पटरी मार्ग के निर्माण एवं सौंदर्य करण कराए जाने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया। प्रार्थी नितिन यादव, व्यापारी पीठ बाजार भूपतवाला ने भूपतवाला में पिछले 25 सालों से चल रहे पीठ बजार की व्यवस्था को सुधारने किसी और भूमि पर लगाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया।
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनसुनवाई में जनता द्वारा जो भी समस्याएं दर्ज कराई जा रही है,उन समस्याओं को त्वरित एवं समयबद्धता के साथ निराकरण करना सुनिश्चित करे,इसमें किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही एवं शिथिलता नहीं बरती जानी चाहिए, शिथिलता बरती जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध आवश्यक करवाई सुनिश्चित की जाएगी।उन्होंने यह भी निर्देश दिए है कि जिन शिकायतों पर स्थलीय निरीक्षण किया जाना है संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय के साथ स्थलीय निरीक्षण कर समस्या का समाधान करना सुनाश्चित करे।
जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए है कि जनसुनवाई कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों द्वारा जो भी समस्या दर्ज कराई जा रही है,उनका संबंधित अधिकारी शीर्ष प्राथमिकता एवं संवेदनशीलता के साथ निस्तारण करना सुनाश्चित करे।

*सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए तत्काल निस्तारण करना सुनाश्चित करे संबंधित अधिकारी*

बैठक में सीएम हेल्पलाइन में दर्ज समस्याओं की समीक्षा करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए है कि सीएम हेल्प लाइन में जो भी शिकायते दर्ज की जा रही है,उनको सभी अधिकारी संवेदनशीलता के साथ निरंकरण करना सुनिश्चित करे,उन्होंने यह भी निर्देश दिए है कि शिकायत के त्वरित निराकरण के लिए शिकायतकर्ता से भी दूरभाष से वार्ता करे तथा समस्या के समाधान के लिए स्थलीय निरीक्षण कर शिकायतकर्ता से स्वयं  मिलकर उनकी समस्या का समाधान तत्परता से जाना सुनिश्चित करे।
उन्होंने 36 दिन से अधिक जो भी शिकायते लंबित है उनका निराकरण तत्परता से करना सुनिश्चित करे। जिसमें एल 1 पर 524 शिकायतें तथा एल 2 पर 134 शिकायतें निस्तारण हेतु लंबित है,जिन्हें शीघ्र निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।
बैठक मे मुख्य विकास अधिकारी डॉ लालित नारायण मिश्र,ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की दीपक रामचंद्र सेठ,अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) जितेंद्र कुमार, जिलाधिकारी वैभव गुप्ता, सीएमओ डॉ आर के सिंह,उप जिलाधिकारी हरिद्वार योगेश मेहरा,अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत महेश कुमार बिश्नोई,जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानंद जोशी, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र उत्तम कुमार तिवारी, जिला पर्यटन अधिकारी सुशील नौटियाल, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत ,जिला प्रोवेशन अधिकारी अविनाश भदौरिया,अधिशासी अभियंता यूपीसीएल दीपक सैनी सहित जिला स्तरीय अधिकारी एवं विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादी मौजूद रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share